उत्तरप्रदेश । यूपी के कोसीकलां इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। यहां पत्नी ने अपने पति को जिंदा जला दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में जब पूछताछ कि तो मामला प्रेम संबंध का निकला। आरोपी महिला अपने आशिक के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि सोते हुए पति को जिंदा जला दिया। पड़ोसियों जब आरोपी महिला के घर से चिखने चिल्लाने कि आवाज सुनाई देने लगी। तो वे दौड़ते हुए और महिला कि करतूत को देखकर स्तब्ध रह गए।

पड़ोसियों ने 75 फीसदी जल चुके पीड़ित व्यक्ति को जैसे तैसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन पीड़ित व्यक्ति को बचाने में वे नाकामयाब रहे और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है,आरोपित महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला को हिरासत में ले लिया है महिला से पूछताछ की जा रही है।
इस खौफनाक वारदात से सहमे पीड़ित के पुत्र मयंक ने बताया कि मम्मी अक्सर फोन पर बातें करती रहती थीं। बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान वहां एक अंकल से मम्मी की दोस्ती हो गई थी। जिसका पापा ने विरोध किया था। विवाद के बाद पापा ने हम लोगों को गांव मीनानगर भेज दिया था।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

