जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा की बड़ी कार्रवाई,सक्ति अनुविभाग के शासकीय भूमि में कूटरचना और रिकार्ड से खिलवाड़ करने वाले दो पटवारी निलंबित

मनोज अग्रवाल
जैजैपुर/ जिले में शासकीय भूमि में कूटरचना तथा शासकीय रिकार्ड से खिलवाड़ किये जाने पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर 10 अगस्त को दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है
पटवारी संतोष कहरा, पटवारी, प.ह.नं. 03, ग्राम – झालरौंदा, और पटवारी विनोद डाहिरे, पटवारी, प.ह.नं. 08, ग्राम- कोटेतरा, तहसील- जैजैपुर के संबंध में तहसील कार्यालय जैजैपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय भूमि में कूटरचना तथा शासकीय रिकार्ड से खिलवाड़ प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण पटवारी संतोष कहरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
