दिल्ली। इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अचानक दिल दौरा पड़ गया है जिसके बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि वर्कआउट करते समय उनको हार्ट अटैक आया है। उनके भाई और पीआर ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे, तभी वे बेहोश होकर गिर पड़े। राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल में ले जाया गया। वहीं फैंन्स राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




