रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत कई जिलों में लगातार दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। रायपुर के कई बस्तियों में बारिश का पानी भर गया है। दो दिनों से हो रही इस बारिश से घरों में ग्रामीण फंसे हुए थे, जिनका रेस्क्यू कर लिया गया है।
दरअसल, मामला राजधानी रायपुर के मुजगहन बस्ती का है, जहां लगातार हो रही बारिश से दो दिनों तक घरों में ग्रामीण फंसे हुए थे। जिसकी सूचना मिलने के बाद मुजगहन थाने के जवानों ने इन ग्रामीणों का रेस्क्यू किया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 परिवार घरों में फंसे हुए थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




