जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। गांव के विकास में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। पंचायत राज अधिनियम में त्रिस्तरीय पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत को सशक्त बनाने पंचायत प्रतिनिधियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

बटाऊपाली (ब) ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेखा चौहान गांव के विकास में अपनी विशेष भूमिका निभाते आ रही हैँ, ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की अन्य बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित कर पंचायत के विकास मे दृढसंकल्पित जान पड़ती हैँ। अगर कोरौनकाल और रोजगार सचिवों के हड़ताल की मार ना पड़ती तो ग्राम मे निश्चित ही विकास की धारा और तेजी से बहती। बहरहाल पंचायत की जनता और युवा अपने मुखिया से खुश और संतुस्ट जान पड़ते हैँ।

वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन –
आज 09 अगस्त को सरपंच रेखा जीबका जन्मफिन है, श्रीमती रेखा चौहान एक जनप्रतिनिधि होने के साथ पर्यावरण प्रेमी भी हैँ, अधिकतर जनप्रतिनिधि जहाँ होटल ढाबों मे बड्डे मनाकर फिजूलखर्ची करने मे विश्वास रखते हैँ वहीं श्रीमती रेखा चौहान ने वृक्षारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया।
कोरोना को लेकर सावधानी बरतने की अपील –
श्रीमती रेखा चौहान ने ग्रामवासियों से अपील की है की कोरोना का संकट सभी पुरी तरह छंटा नही है, अतः सभी सारंगढ़ वासी जरूर बूस्टर (precaution) डोज जरूर लगाएं, खुद सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




