जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने सारंगढ़ थाना परिसर में धार्मिक त्योहारों के आयोजन और शांति व्यवस्था एवं जन सुरक्षा की दृष्टि से समाज प्रमुखो एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक ली। शांति समिति की आहूत बैठक में उन्होंने इसी सप्ताह होने वाले मोहर्रम, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों को लेकर विनम्र अपील की कि त्योहारों के दृष्टिगत सभी समाज का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाए, त्योहारों के समय में सड़कों पर आवागमन सुविधा का विशेष ध्यान दें, त्योहारों के माध्यम से आपसी परस्पर प्रेम बनता है सारंगढ़ हमेशा से शांति प्रिय जगह रही है, उन्होंने नगर पालिका को लाउड स्पीकर के माध्यम से निरंतर जन मानस को सूचना देने तथा पुलिस स्टाफ के द्वारा निरंतर गश्त करने की बात कही साथ ही उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की, कि वे दुकानों के सामान दुकान से बाहर ना निकाले। उन्होंने जनमानस को सुरक्षित करने के दृष्टि से यह अपील भी की कि आप किसी भी ब्लैंक कॉल अथवा अनभिज्ञ व्यक्ति को अपना पासबुक, खाता नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड व उसका पासवर्ड बिल्कुल भी ना बताएं।


- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
