धरमजयगढ़. पत्थलगांव मुख्य मार्ग में स्थित पांडे पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक अज्ञात महिला की सड़ी गली लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई वही घटना स्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर आगे की जांच में जुटी और मामले को लेकर धरमजयगढ़ पुलिस ने बताया की उक्त महिला की लाश धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 4 की राधिका बाई सारथी जो राजू सारथी नामक युवक की मां के रूप में पहचान की गई है। जो चार पांच दिनों पूर्व घर से लापता थी जिसकी लाश बीती रात 8 बजे के लगभग सड़ी गली अवस्था में पाई गई थी।वहीं थाना प्रभारी ने आगे बताया कि शव का मर्ग पंचनामा तैयार कर पीएम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।फिलहाल मामले को लेकर धरमजयगढ़ पुलिस जांच कार्यवाही कर रही है। बताते चले की मृतका के पुत्र ने बताया की मृतिका शराब का भी सेवन करत थी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
