रायगढ़ मे घर तिरंगा अभियान: महिला समूह तैयार कर रही झंडे, 11 से 17 अगस्त तक चलेगा झंडा अभियान…
रायगढ़, 6 अगस्त 2022/ आजादी की 75वीं वर्षगांठ को सम्पूर्ण भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगाÓ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में जिले में अभियान के लिए तैयारी की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा को अभियान के लिए जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है।
महिला समूहों को भी अभियान से जोड़ा गया है। विकासखंडों में महिला समूह झंडे तैयार कर रही हैं। अभियान में नागरिकों की सहभागिता के साथ सभी शासकीय कार्यालयों व भवनों, उद्योगों, शैक्षणिक संस्थाओं में भी झंडा फहराया जाएगा। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी अनुसार इसमें 10 हजार 583 पंचायत वार्ड, 886 उचित मूल्य की दुकानों, 3 हजार 141 स्कूल, 3 हजार 408 आंगनबाड़ी केन्द्र, 367 वन प्रबंधन समिति, 395 प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, 117 बैंक शाखा, 192 आश्रम छात्रावास, 483 पटवारी व आरआई कार्यालय में झंडे फहराए जायेंगे। इसके साथ ही जिले के पुलिस थाना एवं चौकियों, सहकारी समितियों, धान खरीदी केंद्रों, जिले के उद्योगों व कॉलेजों में भी झंडा फहराया जाएगा। अभियान के लिए विविध प्रकार के आयोजन किए जायेंगे।
अभियान का हिस्सा बनकर हैं उत्साहित –
हर घर तिरंगा अभियान के लिए में परी स्व-सहायता समूह की महिलाएं झंडे तैयार कर रही हैं। समूह की 4 महिला सदस्य इस कार्य में लगी हुई है। ये महिलाएं बताती हैं कि वे अभियान का हिस्सा बन कर काफी उत्साहित हैं।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
