जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। सारंगढ़ नव पदस्त एसडीएम मोनिका वर्मा ने सारंगढ़ की महिलाओं से अपील करते हुवे कहा कि महिलाएं आज चाहें तो किसी क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमा सकती हैं। इसके लिए उनमें मजबूत इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है।महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, सरकारी नौकरी, स्वरोजगार आदि क्षेत्र में आगे बढ़ें। महिलाएं खुद को कमजोर नहीं समझें। सरकार आज उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्हें जागरूक होकर हक-अधिकार पाने के लिए आगे आनी चाहिए। विदित हो कि सारंगढ़ एसडीएम मोनिका वर्मा खुद महिला होकर आज अनुविभाग स्तर के उच्च पद मे कार्यरत हैँ, साथ ही सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, नगरपालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे,जनपद अध्यक्ष मंजू मालाकार के साथ रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू भी एक महिला ही हैँ जिन्होंने दृढ इच्छशक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण से अपने दाइत्व का निर्वहन भली -भांती कर रही हैं।

मोनिका वर्मा एक संक्षिप्त परिचय –
मध्यमवर्गीय संयुक्त परिवार मे जन्मी मोनिका भी स्कूली शिक्षा बिलासपुर मे हुवा तत्पश्चात इंजीनयरिंग मे डिग्री करने के पश्चात इनकी इच्छा सिविल सर्विस मे जाने कि हुवी। माता पिता के आशीर्वाद बाल परिवार के सपोर्ट से उन्होने पीएससी हेतु तैयारी की परिश्रम और उचित मार्गदर्शन की बदौलत सन 2015 मे PSC मे सफलता प्राप्त किया। जनवरी 2015 मे मोनिका वर्मा जी भी पहला पोस्टिंग हुवा, तत्पश्चात बिलासपुर मे संयुक्त कलेक्टर पद पर भी सेवाएं दी, रायगढ़ मे बेहतरीन कार्य करने के परिणाम स्वरूप अभी वर्तमान सारंगढ़ मे एसडीएम पद पर पोस्टिंग हुवी है।

जनता के नाम एसडीएम का मार्मिक संदेश –
प्रत्येक राष्ट्र या समाज की पहचान वहां पर रह रहें लोगों से की जाती है, सारंगढ़ की जनता के समक्ष नवीन जिला बनने पर जिम्मेदारी भी बढ़ेगी, क्यूंकि जनता के सहयोग बिना कोई जिला विकास नही कर सकता। अगर कभी भी किसी आम जन को कोई प्रशासनिक समस्या आती हो तो मुझसे बेझिझक मिल सलते हैं। महिलाओ की भागेदारी बढ़ानी पड़ेगी, हम सबको मिलकर सारंगढ़ को सुग्घर सारंगढ़ बनाना होगा।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
