छत्तीसगढ़: तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान व्याख्याता निलंबित, छत्तीसगढ़ मध्यान्ह भोजन योजना के नाम ही महिला स्व सहायता समूह से किया था पैसों की मांग….
जशपुर। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के संचालक सुनील कुमार जैन ने मनीराम यादव, (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी बगीचा एवं वर्तमान व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमडा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. उनके विरूद्ध मध्यान्ह भोजन योजना में कार्यरत विभिन्न महिला स्वसहायता समूह के पदाधिकारियों ने उन्हें प्रदान की गई राशि में से 8 प्रतिशत लिए जाने और नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. मनीराम यादव (व्याख्याता) तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिमडा विकासखंड दुलदुला का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1966 के नियम 9 (क) के विपरीत पाए जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. यादव की निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय डीईओ कार्यालय जशपुर नियत किया जाता है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
