रायगढ़, निदेशक विस्तार सेंवाये, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर डॉ.पी.के.चंद्रकर की अध्यक्षता में गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा में एक दिवसीय वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में रायगढ़, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा जिले के कृषि वैज्ञानिक एवं उन्नतशील कृषक शामिल हुये। बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र, रायगढ़ द्वारा विगत वर्ष में किये गये कार्य एवं आगामी कार्य योजना के बारे में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तार से चर्चा किये। बैठक में डॉ.पी.के.चंद्रकर, निदेशक विस्तार सेंवाये द्वारा रायगढ़ जिले में कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य की तारीफ करते हुये, मसाला वर्गीय फसलों के क्षेत्रफल बढ़ाने, प्रसंस्करण एवं विपणन पर विशेष जोर देने हेतु निर्देशित किये। बैठक में इंजी.आर.के.स्वर्णकार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ.मनीषा चौधरी, श्री के.के.पैकरा, डॉ.सी.पी.एस. सोलांकी, डॉ. एन.सी. बंजारा, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं जिले के उन्नतशील कृषक श्री सीताराम पटेल, श्री दादूराम चंद्रा व श्री नारायण गवेल शामिल हुये।


- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
