चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक 10 साल के बच्चे का कारनामा सामने आया है, जिसे सुन कर पुलिस भी दंग रह गए। दरअसल बच्चे ने स्कूल से बंक मारा और घर पर मां से डांट ना पड़े इसके लिए उसने खुद के ही अपहरण की झूठी कहानी बना डाली।

पूछताछ में बच्चे ने पुलिस ने बताया कि टीवी पर क्राइम शो देखकर दिमाग में यह आइडिया आया।
जानकारी के अनुसार पूछताछ करने पर बच्चे ने बताया कि एक गाड़ी वाले ने उसका किडनैप किया था। वो किसी तरह से बचकर भागा और अपने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बच्चे की बात सुनकर माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
बच्चे के बताए हुए गाड़ी नंबर और चालक के हुलिया पर पुलिस ने काम करना शुरू किया। शहर के CCTV फुटेज खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे को विश्वास में लेकर फिर से पूछा गया तो बच्चे का सही कहानी सामने आई।
इस मामले पर पुलिस अधिकारी महेश कोंडावार ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे के माता-पिता ने उन्हें बताया कि उनका बच्चा सुबह के समय स्कूल जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की गाड़ी से दो लोग उतरे और उठाकर ले गए। रास्ते में जैसे ही गाड़ी धीरे हुई वो कूद गया और घर भागकर घर पहुंचा।
पुलिस ने बच्चे की बात पर यकीन किया और शहर पर लगे सीसीटीवी को चेक किए। उसमें ना तो सफेद गाड़ी दिखी ना लोग। इस पर पुलिस को फिर शक हुआ कि बच्चा झूठी कहानी बता रहा है। फिर बच्चे को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
