रायपुर, : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में इस साल भी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों के कार्यक्रम नहीं होंगे. राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को फैसला लिया है. बता दें कि पिछले दो सालों से कोरोना वायरस के चलते स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को नहीं बुलाया गया था। इस बार फिर से कोरोना वायरस डराने लगा है यही वजह है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी शासकीय भवनों व ऐतिहासिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायगा।

एक दिन में 501 नए मरीज आए सामने

छत्तीगढ़ में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार 3 अगस्त को प्रदेश में 501 नए मरीजों में की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश भर में कोरोना के कुल 11,67,517 मामले हो गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है। हालांकि 11 लोग संक्रमण से ठीक होकर घर पहुंचे हैं।
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
