कवर्धा। कवर्धा जिले में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले जनता कांग्रेस नेता को को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेता शातिर ठग बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि PWD में इंजीनियर पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर उसने 17 लाख रुपए लिए थे।

काफी समय बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो लोगों ने रुपए वापस मांगे। पहले तो वह टाल-मटोल करता रहा, फिर करीब 7 साल से फरार था। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला साल 2015 का है। जब लोक निर्माण विभाग (PWD) में सिविल इंजीनियर की वेकैंसी निकली थी। इस दौरान मुंगेली के कोसमतरा गांव निवासी जलेश्वर टंडन से आवेदन करने वाले कुछ युवाओं का संपर्क हुआ। आरोप है कि जलेश्वर ने युवाओं को नौकरी लगवाने का झांसा दिया। बदले में उनसे करीब 17 लाख रुपए ले लिए। भर्ती के जब परिणाम आए तो युवाओं का चयन नहीं हुआ।
दबाव बढ़ने पर लौटाए 5 लाख
नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने जलेश्वर से संपर्क किया और रुपए लौटाने को कहा। लेकिन जलेश्वर टाल-मटोल करता रहा, जब दबाव ज्यादा बना तो आरोपी ने 5 लाख रुपए लौटा दिए। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद 12 लाख रुपए वापस नहीं किए। इस पर युवाओं ने थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी जलेश्वर फरार हो गया था। इस बीच मंगलवार को उसके गांव आने की सूचना मिली तो पुलिस ने धर दबोचा।
बड़े नेताओं तक पहुंच की देता था धौंस
पूछताछ में पता चला कि आरोपी जलेश्वर टंडन JCCJ से जुड़ा है। वह पार्टी में पदाधिकारी भी है। इसी का फायदा उठाते हुए पार्टी के बड़े नेताओं से जान- पहचान बताकर युवाओं को नौकरी लगाने का झांसा दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
