रायपुर. दो कथित पत्रकारों ने पुलिस से सट्टा-पट्टी लिखने की अनुमति मांगी है. ये अनुमति दो पत्रकारों ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक से मांगी है. पत्रकारों ने जो आवेदन एसपी को लिखा है उसमें उन्होंने जिक्र किया है कि कोरोनाकाल के बाद से उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है.

इतना ही नहीं दुर्ग में नेवई और उतई थानाक्षेत्र में कुछ लोग दफ्तर खोलकर सट्टा लिख रहे है. जिन्हें कथित रूप से पुलिस का संरक्षण होने का जिक्र इस आवेदन पत्र में किया गया है. यही कारण है कि पुलिस से दोनो पत्रकारों ने सट्टा-पट्टी लिखने की अनुमति मांगी है. अब ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

