दुनियाभर में लोकप्रिय सोशल मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में जल्द ही नए फीचर्स अपडेट होने जा रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया फीचर रिलीज करने वाली है, जिसमें ग्रुप एडमिन किसी भी मैसेज को डिलीट फॉर एवरी वन कर सकता है। हालांकि, अभी यह फीचर केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही जारी किया जाएगा।
अगर आप इस फीचर्स को अपने फोन में चेक करना चाहते है तो इसके लिए जिस ग्रुप के आप एडमिन हैं, उसके किसी मैसेज को डिलीट करने की कोशिश करें। अगर डिलीट फॉर एवरी वन आता है, तो समझ जाइए कि आपके वॉट्सऐप पर यह फीचर मिल रहा है।

एडमिन डिलीट ?
व्हाट्सऐप के न्यू अपडेट फीचर का नाम आदमी डिलीट होने जा रहा है। यह फीचर वॉट्सऐप के एंड्रॉयड 2.22.17.12 बीटा वर्जन पर जारी किया जाएगा। वॉट्सऐप की अपडेट्स पर नजर रखने वाले वाबीटाइंफो पोर्टल ने एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में कहा गया है कि वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन को कोई भी मैसेज डिलीट फॉर एवरी वन करने की परमिशन देने वाला फीचर कुछ लकी बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर रहा है।
Delete For Everyone करने की प्रोसेस –
वॉट्सऐप खोलें और चैट में जाकर उस मैसेज पर जाएं जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
अब उस मैसेज को सिलेक्ट करने के लिए कुछ देर टैप करें।
अगर आप ज्यादा मैसेज डिलीट करना चाहते हैं तो उन मैसेज को भी टैप करते हुए सिलेक्ट कर लें।
मैसेज सिलेक्ट करने के बाद ऊपर की तरफ डिलीट यानी डस्टबिन आइकन पर टैप करें।
डिलीट आइकन पर टैप करने के बाद डिलीट फॉर एवरी वन चुनें। इसके बाद वॉट्सऐप मैसेज डिलीट हो जाएगा।
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
