स्कूल में पढऩे वाले नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की फांसी लगाकर आत्महत्या …
जगन्नाथ बैरागी
बालोद,। स्कूल में पढऩे वाले नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम डोटोपार गांव की है। दोनों के शव दो फंदे में एक ही पेड़ पर लटके मिले है। रविवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मृत नाबालिगों की पहचान पलारी निवासी अजय साहू (17) और ओझागहन निवासी रोशनी नेताम (16 ) के रूप में की है। दोनों शनिवार की रात अपने परिवार को बिना बताए घर से बाइक से निकले थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने खुदकुशी की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुर थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की देर रात लड़की के परिवार वाले जब सो गए, उसके बाद नाबालिग चुपके से घर से निकलकर बाइक में लड़के के साथ निकल गई। घर से लगभग 5 किमी की दूरी पर सड़क किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने सुबह जब दोनों को फांसी पर लटकते देखा तो तत्काल गुरूर थाने में सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच कर जांच में जुट गई है। दोनों के शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की विवेचना की जा रही है। मौके से एक बाइक और लड़के का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि दोनों एक साथ लोहारा स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ाई करते थे। इसी बीच 9वीं कक्षा में दोनों के बीच नजदीकी काफी बढ़ गई और यहीं नजदीकी गहरे प्रेम प्रसंग में बदल गई और लगातार तीन साल तक प्रेम प्रसंग में रहने के बाद, अब दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी उनके परिवार वालों को भी थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की जाति अलग-अलग होने के कारण उनका परिवार राजी नहीं था। जिसके बाद नाबालिग प्रेमी जोड़े ने इस तरह का आत्मघाती कदम उठा लिया।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
