जगन्नाथ बैरागी

जांजगीर/डभरा :- जिले में अवैध शराब के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुवे पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि शराब माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये। यदि कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय पारूल माथुर, अति पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अनुविभागीय अधिकारी
महोदय डभरा श्री बी.एस. खुटिया के कुशल मार्गदर्शन पर थाना डभरा के ग्राम ओडेकेरा मे दिनांक 04.07.2021 को मुखबिर सूचना पर बाबूलाल बंजारे पिता रतन लाल बंजारे उम्र 40 साल साकिन सोनबरसा थाना खरसिया जिला रायगढ़ के कब्जे से बिक्री हेतु लाने पर थाना डभरा के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 50 लीटर अवैध महुआ शराब मोटर सायकल हीरो स्पेलेंडर प्लस बिना नंबर का के साथ बरामद कर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 267/2021 धारा 34 (2) 59 (ख) आबकारी
एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त आरोपी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमाण्ड हेतु मान. न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डी.आर. टण्डन उप निरीक्षक वीरेन्द्र मनहर सउनि एस.एन. मिश्रा, आर. दिपेन्द्र मधुकर ,अनिल अजगल्ले, वेश कुमार जाटवर , धर्मेन्द्र यादव का महत्वपुर्ण योगदान रहा है ।
- पटवारी-आरआई के इनकार के बाद आरएईओ को बलि का बकरा बनाने की तैयारी!मूल काम छोड़ नहीं करेंगे राजस्व गिरदावरी- क़ृषि अधिकारी संघ - September 28, 2026
- सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव का आरक्षण तय: अध्यक्ष पद SC मुक्त, 15 वार्डों का भी खुला सियासी गणित… - September 28, 2026
- छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश..गले पर चोट के निशान से फैली सनसनी… - September 28, 2026
