भारी बरसात के बाद अब तेज धुप से हलाकान: सप्ताह भर से छत्तीसगढ़ में नही हो रही वर्षा,चढ़ने लगा तापमान,उमस से लोग परेशान…

n409146108165923214153841417d259fd88b75e198e7d9235370102b14776004e6a52fb2e4740c3ddd98d1.jpg

रायपुर/लगातार हो रही बारिश ने जैसे ही ब्रेक लिया, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसकी वजह से उमस बढ़ गई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान कुरुद में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली भी गिरेगी।

सोमवार से मौसम का मिजाज फिर से बदल सकता है। प्रदेश भर में झमाझम वर्षा शुरू होने के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बारिश थम गई है, जिससे तापमान बढ़ गया है। उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। स्थिति ये है कि दिन में लोग एसी-कूलर के बिना नहीं रह पा रहे हैं। पंखे की हवा गर्म आने लगी है।

मौसम की अनिश्चितता का प्रभाव फसलों पर भी पड़ने लगा है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी धान की फसल को पानी की आवश्यकता है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने मानसून ब्रेक जैसी आशंकाओं से मना किया है। इन्होंने कहा है कि शीघ्र ही एक बड़ा सिस्टम बनने जा रहा है। जिसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में फिर से अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

शनिवार को कुछ क्षत्रों में वर्षा हुई। कांकेर में छह सेंटीमीटर, मानपुर, मोहला, नगरी में पांच-पांच सेमी, नरहरपुर, दुर्गकोंदल, चारामा, केशकाल में चार-चार सेमी वर्षा दर्ज की गई। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल से फिरोजपुर, रोहतक, मेरठ, गोरखपुर और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 1.5 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से रविवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Recent Posts