जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में उल्टी दस्त का प्रकोप चल रहा है जहां विगत दिनों गांव में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है जिससे स्वास्थ्य विभाग टीम लगाकर गांव के हर घरों में दवाई एवं साफ सफाई का सुझाव दिया गया है और पानी को उबालकर पीने का भी कहां गया है। ज्ञात हो कि विगत दिनों नगर के 2 वार्डों में डायरिया के प्रकोप से 30 से 35 लोग चपेट में आ गए थे जहां कई लोगों का रायगढ़ रिफर किया गया था जिसमें एक युवक की भी मृत्यु हो गई थी उसके बाद ग्राम बटाऊपाली के साथ कई गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप चल रहा था वही ब्लॉक के ग्राम पंचायत दानसरा में विगत मंगलवार से उल्टी दस्त का प्रकोप रात्रि में ही शुरू हो गया जिसे देखते ही देखते मरीजों की संख्या बढ़ गई कई लोग इसकी चपेट में आ गए जिसमें 5 लोगों की मृत्यु हो गई मृतक राधा निषाद, महेश सिदार ईस,साहू,बोधी सिदार सुरुज कुमारी पटेल की मृत्यु हो गई जिसमें स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिनकी मृत्यु हुई है वह अन्य बीमारियों से हुई है डायरिया मृत्यु नहीं हुई जबकि कुछ गांव के ही जनप्रतिनिधियों का कहना है कि दो से तीन लोगों का डायरिया से मृत्यु हुई है और अभी ग्राम पंचायत दानसरा के ही स्कूल के स्कूल में स्वास्थ्य विभाग टीम लगाकर इलाज कर रही है जबकि अभी कुल मरीजों की संख्या 10 से 12 हो गई है मरीजों की संख्या कम हो रही है।

पूरे गांव मे एकाएक फैला प्रकोप – महेंद्र गुप्ता
26 जुलाई की रात्रि से यह उल्टी दस्त का प्रकोप पूरे गांव में एकाएक फैल गया जिसे स्वास्थ्य विभाग में सूचना देते हैं पंचायत के स्कूल भवन में कैंप लगाया गया अभी की स्थिति में सिर्फ 10 से 12 ही मरीज वहां है और 4 से 5 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है लेकिन कई लोगों की उस में मृत्यु उल्टी दस्त का नहीं होना बताया जा रहा है
(महेंद्र गुप्ता अध्यक्ष युवक कांग्रेस विधानसभा सारंगढ़)

खान – पान मे बरतनी होगी सावधानी – बीएमओ सिदार
मरीजों की जनसंख्या पहले से कम हो गई है । और उल्टी दस्त पर काबू पा लिया गया है अभी फिलहाल मौसम की वजह से ही की वजह से यह सब हुआ है लोगों को खानपन में सावधानी बरतनी चाहिए और जो लोगों की मृत्यु हुई है उसमें कोविड-19 बुजुर्ग है। उल्टी दस्त से उनकी मौत नहीं हुई है ।
(डां आर एल सिदार बी एम ओं
सारंगढ़)
डॉक्टर आनंद प्रधान की सतत सेवा और समाजसेवी सतीश यादव द्वारा डायरिया पीड़ित मरीजों को पहुंचाया गया सहायता-
आज दानसरा हाई स्कूल में डायरिया से गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को फल बिस्किट ORS जूस एवं मास्क का वितरण किया गया इस पर हमारे सहयोगी समाजसेवी डॉ आनंद प्रधान भैया जी का विशेष योगदान रहा डायरिया से पीड़ित 25-30 लोगों को के दानसरा हाई स्कूल में शासकीय अस्पताल में जगह नहीं होने के कारण उन्हें विशेष देखभाल के साथ हाई स्कूल दानसरा में रखा गया हैअस्पताल में मरीजों को दूध, ब्रेड, बिस्कुट व फल बांटे गए। डॉक्टर साय ने संस्था के प्रयासों को सराहते हुए धन्यवाद दिया सेवा फाउंडेशन अध्यक्ष सतीश यादव ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की, डायरिया से लगभग 50 से ज्यादा मरीज अस्पताल में है जिनकी हालत बहुत ही गंभीर है अस्पताल में जगह की कमी के कारण आधे ठीक हुए मरीजों को भी घर भेज दिया जा रहा है अस्पताल में बेड की कमी के कारण बहुत सारी समस्याएं उत्पन्न हो रही है मैं शासन से मांग करता हूं कि जल्द से जल्द मरीजों को राहत दिलाने हेतु उचित कार्यवाही करते हुए बिसतर की संख्या बढ़ाई जाए एवं सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




