छत्तीसगढ़ : स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 बच्चे डैम में डूबे,2 के शव बरामद,2 की तलाश जारी…
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 बच्चे डैम में डूब गए, जिनमें 4 बच्चों की मौत हो गई है। 5 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे स्कूल में एग्जाम देने के बाद डैम घूमने के लिए आए थे। सभी नहाने के लिए पानी में उतरे और एकाएक गहरे पानी में चले गए। फिलहाल, पानी में डूबे चार में से 2 स्टूडेंट के शव को बरामद कर लिया गया है, अन्य 2 की तलाश जारी है। बाकी बच्चों को अस्पताल लेकर गए हैं। मामला कोंडागांव सिटी कोतवाली का है।
जानकारी के मुताबिक, कोंड़ागांव से महज 5 से 7 किलोमीटर की दूरी पर बफना गांव है। इस गांव में एक छोटा सा डैम है। अमूमन लोग डैम की सैर करने के लिए जाते हैं। शुक्रवार को कोंडागांव के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 बच्चे भी एग्जाम देने के बाद सीधे डैम के किनारे पहुंच गए। कुछ देर किनारे में बैठे रहे। फिर पानी में नहाने के लिए उतरे। डैम की गहराई का अंदाजा न होने की वजह से बच्चे आगे बढ़ते गए और गहरे पानी में चले गए। जिससे 4 बच्चे पानी में डूब गए। उन्हें बचाने के लिए अन्य 5 छात्र भी आगे बढ़े। वे भी डूबने लगे थे।
एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में थे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को पानी में डूबते देखा। जिसके बाद फौरन उन्होंने 5 बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस हादसे की सूचना कोंडागांव सिटी कोतवाली, स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे 2 बच्चों का शव बरामद कर लिया है। 2 की तलाश जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिन बच्चों की मौत हुई है उनमें से तीन के केशकाल और एक कोंडागांव मुख्यालय का रहने वाला है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
