रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से “हम हैं सुपरस्टार” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के युवा अपना हुनर दिखाएंगे।

आयोजन 19, 20 और 21 अगस्त को होगा। “हम हैं सुपरस्टार” में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या और राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री राजेश मंत्री ने कार्यक्रम के लिए स्वागत अध्यक्ष के लिए आलोक माहेश्वरी, संयोजक निलेश मुंदडा, सह संयोजक मुकेश राठी और ज़िला संयोजक के लिए ललित सोमानी की घोषणा की।
बता दें कि कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश के नेतृत्व में देशभर में अभूतपूर्व आयोजन करा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय आयोजन भी रायपुर में भव्यता के साथ होगा। 19, 20 और 21 अगस्त को माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से यह आयोजन होने जा रहा है। इसमें स्वागत अध्यक्ष और संयोजको की घोषणा की है। सभी साथियां के सहयोग से आयोजन को शानदार आयोजन करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। रूपेश गांधी प्रदेश टीम के साथ और रमेश झंवर रायपुर ज़िला के साथ जुटे हुए हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
