जशपुर। जशपुर में एक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार बस गहरे नाले में जा घुसी. इस हादसे से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. बस नाले में फंसी हुई है. दरअसल, ये पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर में हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. बस में 15 से 20 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. बस रायगढ़ से पत्थलगांव आ रही थी. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के शिवपुर का मामला है. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मामले की तफ्तीश जारी है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी सुशील शर्मा की सख्ती, थाना प्रभारी शिव कुमार धारी की अगुवाई में बड़ी सफलता: 9.295 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - August 4, 2026
- 5 अगस्त आखिरी मौका: खेल पुरस्कारों के लिए तुरंत करें आवेदन… - August 4, 2026
- सारंगढ़:थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सटीक रणनीति, फरार ठग आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे…. - August 4, 2026




