बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक देवर ने अपनी ही भाभी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि जब देवर ने भाभी को दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। वहीं मना करने पर भाभी की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने महिला के कपड़े उतारकर उसे खेत में फेंक दिया।

जांच में जुटी पुलिस ने बरामद किए मोबाइल फोन से देवर को दबोचा है। पुलिस ने बताया कि लाश के पास मिले मोबाइल फोन में आरोपी की भाभी की फोटो मौजूद थी। फिलहाल पुलिस ने देवर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई को एक महिला सवेरे आठ बजे अपने खेत पर चारा लेने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तब उसकी सास उसको तलाश करने के लिए निकली थी। गांव के लोगों के साथ मिलकर तलाश करते समय उसकी लाश अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली।
इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को नामजद करते मुकदमा लिखा थाण् विवेचना में तीन लोग निर्दोष पाए गए, जबकि कुमकुम का देवर इस घटना में शामिल पाया गया। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतका उसकी चचेरी भाभी थी, उसके चचेरे भाई और महिला के जेठ दोनों हरिद्वार में नौकरी करते थे और वह घर में अकेली रहती थी, डेढ़ साल पहले उसके भाभी से अवैध संबंध हो गए थे और वह कई बार उनसे नाजायज संबंध भी बना चुका था, पिछले कुछ दिनों से महिला ने उससे दूरी बना ली थी। वहीं दोस्तों को भी भाभी के साथ संबंध बनाने के लिए बुलाया। जब मना किया तो आरोपी ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस सभी चार आरेपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
