गौरेला पेंड्रा मरवाही
छत्तीसगढ़ के गौरैला-पेंड्रा-मरवाही से पिता द्वारा अपनी बेटी के साथ दरिंदगी करने का मामला सामने आया है. बेटी ने पिता पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर बच्ची ने सारी बात अपने दादा और फिर हेल्प लाइन नंबर पर बताई. इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसका पिता अक्सर शराब पीता है. इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा का कहना है कि पांच साल पहले बच्ची की मां उसके पिता छोड़कर चली गई थी. बच्ची अपने पिता के साथ रह रही थी. आरोपी पिता बच्ची को शराब के नशे में मारता-पीटता और शारीरिक शोषण करता था. इस घटना के बाद से बच्ची काफी डरी हुई है. उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

पिछले 22 जुलाई को पीड़िता अपने दादा के पास चली गई और उनको आपबीती बताई. तुरंत ही इसकी सूचना 112 को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा. आरोपी पिता के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है.
- सेवा के संकल्प से जनविश्वास तक, बैजंती लहरे की पहल बनी चर्चा का केंद्र… - October 5, 2026
- सारंगढ़ में खेलों का महाकुंभ, मंत्रियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला… - October 5, 2026
- अग्रसेन जयंती पर बच्चों ने दिखाया हुनर, प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह… - October 5, 2026
