छत्तीसगढ़: गुरुकुल के अधीक्षक पर कक्षा 8वीं के 7 छात्रों के पालको ने लगाया शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप!

महासमुंद. आर्य ज्योति गुरुकुल आश्रम कोसरंगी के छात्रों के पालको ने आश्रम के अधीक्षक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है. कक्षा 8वीं के 7 छात्रों के पालको ने अधीक्षक पर आरोप लगाया है. सभी बच्चे महासमुंद और रायपुर के रहने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा होने के बाद से अधीक्षक कोमल आर्य कल से आश्रम से बाहर है. सूचना पर खल्लारी पुलिस , जिला बाल संरक्षण अधिकारी और चाइल्ड लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्रों बयान लिया है. जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बयान में शारीरिक शोषण की पुष्टि की है. इस मामले को लेकर पालको ने पुलिस को लिखित शिकायत की थी.
मुझे इसकी जानकारी नहीं थी- अध्यापक
गुरुकुल के अध्यापक सुरेश कुमार का कहना है कि मैं कुछ भी नहीं बोल पाऊंगा. चाइल्ड लाइन और पुलिस वाले आए हुए हैं वह पूछताछ कर रहे हैं. उसके बाद जो भी बात है वह सामने आ जाएगी, जो भी हुआ मुझे उसकी जानकारी नहीं थी.
बच्चों के साथ हुआ सोशल हरासमेंट
जिला बाल संरक्षण अधिकारी खेमराज चौधरी का कहना है कि हमें चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर से फोन आया कि यहां गुरुकुल आश्रम कोसरंगी में कुछ पेरेंट्स आए हुए हैं, जहां बच्चों को लेकर बातें हो रही हैं. इसलिए हम पहुंचे और यहां पर बच्चों का बयान लेने के बाद यह बात समझ आ रही है कि बच्चों का सोशल हरासमेंट हुआ है.
- हरी खाद और बीजीए कल्चर से बदलेगी खेती की तस्वीर : संयुक्त संचालक राठौर ने सारंगढ़ कृषि विभाग को दिए बड़े निर्देश… - May 7, 2026
- उर्वरक वितरण पर नहीं कोई रोक : सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम, किसानों से भ्रामक खबरों से बचने की अपील… - May 7, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को मिली नई कलेक्टर : आईएएस पद्मिनी भोई साहू ने संभाली कमान, प्रशासनिक महकमे में उत्साह…. - May 7, 2026
