धमतरी। कुरुद पुलिस एवं साइबर टीम बाइक और मोटरपंप चोरी करने वाले तीन और चोरी की बाइक खरीदने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। चोरी की दो बाइक और तीन मोटरपंप जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने तीन नवंबर 2021 को कुरुद में घर के सामने खड़ी बाइक को पार कर दिया था। कुरुद पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा में रामलाल साहू ने अपनी सब्जी बाड़ी के कुएं में एक एचपी मोटर पंप लगाया था, जिसे मार्च महीने में आरोपितों ने चोरी कर ली।
इसी गांव के भूपेंद्र कुमार पटेल की सब्जी बाड़ी में लगे मोटरपंप की भी चोरी की। पुलिस को 19 जुलाई को सूचना मिली कि वामन निषाद ग्राम सिरसिदा अपने घर में चोरी का सामान रखा है। कुरुद पुलिस एवं साइबर टीम धमतरी की संयुक्त टीम ने वामन निषाद के घर दबिश देकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार किया। उसके घर से एक मोटर पंप एवं अन्य दो मोटर पंप जीवन यादव और गोवर्धन यादव नयापारा राजिम से जब्त किया गया।
चोरी की बाइक जीवन यादव से बरामद हुई। दूसरी चोरी की बाइक को जीवन यादव ने करण ध्रुव परखंदा को बेचा था। दोनों बाइक को जब्त किया गया। आरोपित वामन निषाद 21 वर्ष सिरसिदा, जीवन यादव 23 वर्ष, गोवर्धन यादव 18 वर्ष दोनों ठेठवार पारा नयापारा राजिम तथा करण ध्रुव 19 वर्ष परखंदा को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कुरुद प्रणाली वैद्य, सउनि सुरेश नंद, अरविंद नेताम, प्रधान लोकेश नेताम एवं साइबर टीम धमतरी से सउनि अनिल यदु, प्रधान देवेंद्र राजपूत, आरक्षक कृष्णा पाटिल, आनंद कटकवार, कमल जोशी, धीरज, शीतलेश पटेल की भूमिका रही।
महिला ने आत्महत्या की
सिर्री से लगे ग्राम चिंवरी में सुनीता साहू (26 वर्ष) पत्नी टीकाराम साहू ने 16 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने कमरे में कपड़ा सूखाने के बांस में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। महिला के पेट में लिवर के पास बड़ा जख्म होने के कारण उसके पेट में लगातार दर्द रहता था। जिससे वह बहुत परेशान थी। तीन साल पहले उसकी एक संतान की मृत्यु हो गई थी। इस वजह से वह दुखी रहती थी। पुलिस मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच कर रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
