रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरफ्तारी व स्थाई वारंटी की तामिली के लिए अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 18/07/2022 को 32 गिरफ्तारी तथा 3 स्थाई वारंट तामील कर वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया । वारंट तामिली अभियान में घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मिंज के नेतृत्व में 15 गिरफ्तारी वारंट तथा 3 स्थाई वारंट तामील किए गए । सारंगढ़ पुलिस द्वारा 8 गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई है । वहीं गत दिनों बरमकेला पुलिस द्वारा 8 गिरफ्तारी वारंट तामील कर न्यायालय पेश किया गया है ।

एडिशनल एसपी लखन पटले बताये कि न्यायालय से प्राप्त समंस, वारंट की तामिली समय पर तामिल कर न्यायालय वापस किया जाना आवश्यक है । थाना, चौकी प्रभारियों को इस कार्य में विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया है । गत दिनों एसपी श्री मीना द्वारा प्रभारियों को फरार वारंटियों की पतासाजी के निर्देश दिये गये हैं, इस क्रम में कार्यवाही किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा ।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
