रायगढ़:-दिनांक 19 जुलाई को काँग्रेस भवन रायगढ़ में स्व. डॉ. खूबचंद बघेल जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर जानकी काटजू व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने उपस्थित काँग्रेसजनों के साथ श्रद्धा सुमन अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अनिल शुक्ला ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने आगे कहा कि डॉ. बघेल एक गंभीर चिंतक, विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, समाज सुधारक, लेखक के साथ ही कलाकार भी रहे। उनके विषय में माननीया महापौर ने बताया कि वे जीवन भर रचनात्मक व किसान, मजदूर हितैसी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ की सेवा करते रहे। हमें उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा यादव, विकाश ठेठवार, राकेश पांडेय, शेख ताजीम, डॉ. भीमदास महंत, मनोज, विकास बोहिदार, गौतम महापात्र, अमृतलाल काटजू, संतोष यादव, फहद अली, रोहित महंत, आशीष शर्मा, प्रताप सिंह, संजय सिंह, सूरज उपाध्याय सहित अन्य काँग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
