सारंगढ़। इस वर्ष होने वाले सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव के लिए दोनों प्रमुख पार्टियों ने कमर कस ली है।
विगत दिनों सबसे पहले भाजपा के चुनाव प्रभारी अकलतरा विधायक सौरभ सिंह सारंगढ़ पहुंच कर कार्यकर्ताओं से चर्चा किया गया, जिनके फीडबैक पर जिला अध्यक्ष सहित चुनाव प्रभारी राजेश शर्मा, सांसद श्रीमती गोमती साय, भाजपा नेता ओपी चौधरी सहित जिला के प्रमुख नेताओ ने सारंगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक किया।
इसके पश्चात प्रदेश में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी चुनाव प्रभारी उत्तम वासुदेव के लंबा बैठक कर रणनीति तैयार किया।

बता दें कि सारंगढ़ नगर पालिका चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों में हार जीत सुनिश्चित होता है।
कांग्रेस में जहां पिछले कई महीनों से वार्ड नंबर 14 पार्षद श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश किए हुए है, वहीं नगर में यह चर्चा है कि भाजपा के पास अजा वर्ग में नगर क्षेत्र के अंदर सशक्त उम्मीदवार नहीं है।
*सविता हरिप्रिया को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग*
नगर में चर्चा जोरों पर है कि अजा वर्ग आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास कितने चेहरे है या नहीं?
इस बीच नगर के कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया की पत्नी पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती सविता हरिप्रिया को प्रत्याशी बनाए जाने का मांग किया गया है।
जिसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी फोरम में इस विषय को रखने के लिए हाई कमान से मुलाकात करने वाली है।
गौरतलब हो कि भाजपा से सविता हरिप्रिया चुनाव लडने के लिए तैयार हो जाती हैं तो कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकता है क्योंकि नगर पालिका क्षेत्र में अरविंद हरिप्रिया का जबरदस्त प्रभाव रहता है जिसका लाभ भाजपा को अवश्य मिलेगा।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
