छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) ने इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने भूपेश बघेल कैबिनेट में हड़कंप मच गया है। वहीं छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है।

बताया जा रहा है कि पंचायत विभाग में मंत्री टीएस सिंहदेव को बगैर विश्वास में लिए उनके विभाग से संबंधित फैसले लिए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है। सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे। सिंहदेव के इस्तीफे की खबर से प्रदेश में हड़कंप मच गया है।
बात दें कि त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के पास पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यक्रम, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार है। सूत्रों के मुताबिक मंत्री सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है बीते दिनों बड़ी संख्या में सहायक परियोजना अधिकारियों (APO) पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव नाराज थे।
पंचायत विभाग में दखल से नाराज हैं सिंहदेव
सूत्र बताते हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के 10 हजार मनरेगा कर्मी राजधानी में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 60 से ज्यादा दिनों तक हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने दबाव बनाने सहायक परियोजना अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी थी। 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित करने से पहले मंत्री सिंहदेव से पूछा तक नहीं गया था। अभी कुछ दिन पहले सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया। उसमें भी उनसे नहीं पूछा गया।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

