छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गुरुवार को एक बच्चे सहित 4 लोग पानी में बह गए। इनमें बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई। गरियाबंद में जहां 7 दोस्त नहाने के दौरान महानदी में डूब गए। इनमें से 4 को बचा लिया गया है।

जबकि एनीकट में फंसे एक युवक का कई घंटों की जद्दोजहद के बाद बचाया गया। अभी तक दो अन्य युवकों को पता नहीं चल सका है। वहीं बालोद में एक बच्चे और धमतरी में भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। दोनों के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गरियाबंद के राजिम से पितयिबंद एनीकट में नहाने 7 दोस्त पहुंचे थे। तभी पानी का तेज बहाव आया और सातों उसमें डूबने लगे। यह देख आसपास के लोगों ने किसी तरह 4 युवकों को बचाया, लेकिन 3 बह गए।
इनमें से एक युवक एनीकट के बीच झाड़ियों में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई। एनीकट में फंसे युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। वहीं गोताखोरों की मदद से बह गए युवकों की भी तलाश की जा रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
