चार बालिकाएं देर रात तिराहा पर मिली….पुलिस ने दिखाई मानवता, बालिकाओं को छोड़ा घर तक…..
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। कल दिनांक 28/06/2021 की रात्रि कोतरारोड़ पेट्रोलिंग पार्टी को देर शाम CMO तिराहा के पास 7-8 वर्ष की चार लड़कियां एक साथ घूमते मिली । पेट्रोलिंग के स्टाफ को लड़कियां दूसरे क्षेत्र की लगी । तब पेट्रोलिंग प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार बच्चियों से उनका नाम पता पूछे, एक लड़की प्रेमनगर चक्रधरनगर की तथा तीन आईटीआई चक्रधरनगर की होना बताई । चारों सुबह 11.00 बजे से घर से निकलना और एक साथ घूमते-घूमते CMO तिराहा तक आ जाना बताये । प्रधान आरक्षक द्वारा उन्हें घर क्यों नहीं गये पूछने पर रास्ता भूल जाना बताई । तब पेट्रोलिंग पार्टी उन्हें थाना लायी । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा को बच्चियों के संबंध में जानकारी मिलने पर थाने में उनके स्वल्पाहार की व्यवस्था कर उन्हें बिस्किट पैकेट दिये और उन्हें बिना माता-पिता की जानकारी के घर से ज्यादा दूर घूमने न जाने की समझाइश दिये । थाना प्रभारी बच्चियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुये उन्हें एक-एक कट्टा चावल दिये और पेट्रोलिंग पार्टी को उन्हें घर छोड़ आने को बोले ।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

