बरमकेला: बरमकेला सारंगढ़ के बीच जंगल ऊपर दुर्गा मंदिर के पास ट्रक खाई में जा गिरा जिसमे लोहा पाइप ट्रक में लोड था ऊपर से ड्राइवर और खलासी पूरी तरह से दब गए थे जिनको बड़ी मशक्कत के बाद पाइप को खाली करने के बाद ड्राइवर खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एंबुलेंस के माध्यम से दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला ले जाया गया जिसमें ड्राइवर को काफी चोटे आई है और खलासी सुरक्षित है। यहां पर आपको बता दे की ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल जे 5142 ट्रक मालिक सुनील अग्रवाल बरमकेला का बताया जा रहा है। सृत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहा पाइप लोड कर तिलदा नेवरा से आ रहे थे जिसे खाली गेरवानी करना था। पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय मोइन खान, सरपंच गोपीचंद सिदार,राधे पटेल, मुकेश सिदार, नवीन बैरागी, सवित खान, खलील खान, मनीष विश्वकर्मा, लोकेश सिदार,पवन सिदार, अभिषेक, उपेन सभी ने मदद की।


- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
