सारंगढ़। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आज से शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्रि को लेकर बिलाईगढ़ में उत्साह और भक्तिमय माहौल है। नगर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं, वहीं दुर्गा मंडलों द्वारा आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
इस बार नवरात्रि उत्सव के साथ आकर्षक इनामों को लेकर भी नगर में चर्चा तेज है। जूनियर क्लब, इंदिरा मार्केट बिलाईगढ़ द्वारा पहली बार लकी ड्रॉ के माध्यम से आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इसमें टीवीएस बाइक, तीन ईवी स्कूटी सहित कुल 13 इनाम रखे गए हैं। पुरस्कारों में पहले नंबर पर टीवीएस बाइक, दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर ईवी स्कूटी, पांचवें नंबर पर फ्रिज, छठवें नंबर पर वॉशिंग मशीन, सातवें नंबर पर एलईडी टीवी, आठवें नंबर पर सिलाई मशीन, नौवें नंबर पर रेंजर साइकिल, दसवें नंबर पर इंडक्शन, ग्यारहवें नंबर पर कुकर, बारहवें नंबर पर पानी का कैंपर तथा तेरहवें नंबर पर सांत्वना पुरस्कार रखा गया है।
जूनियर क्लब द्वारा आयोजित इस लकी ड्रॉ को लेकर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्सुकता देखी जा रही है। क्लब के अनुसार, लकी ड्रॉ का आयोजन 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इसके लिए सहयोग राशि 151 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन में नियम एवं शर्तें लागू रहेंगी।
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बिलाईगढ़ पहुंचने की संभावना है। आकर्षक पंडालों, धार्मिक आयोजनों और जूनियर क्लब के लकी ड्रॉ के चलते नगर में पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान उत्साह और रौनक देखने को मिलने की उम्मीद है।
- विश्वमानसिक स्वा. दिवस – स्वस्थ मन तो स्वस्थ तन - October 11, 2026
- बिलाईगढ़ में नवरात्रि की धूम, बाइक-स्कूटी समेत 13 आकर्षक इनामों का लकी ड्रॉ… - October 11, 2026
- शिक्षक के सूने मकान में चोरी, नकदी-जेवर पार… - October 11, 2026
