बड़ी खबर: पीडीएस राशन में हेराफेरी ,सरपँच सचिव सहित 5 गिरफ्तार….आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध…..
बड़ी खबर: पीडीएस राशन में हेराफेरी ,सरपँच सचिव सहित 5 गिरफ्तार….आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध…..
पीडीएस राशन में हेराफेरी के मामले में जशपुर जिले की सन्ना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है ।इस हेराफेरी में शामिल सरपँच सचिव सहित 5 लोगो को पुलिज़ ने गिरफ्तार कर लिया है । बीते 23 जून को ग्रामीणों द्वारा पीडीएस के राशन के साथ एक ट्रेक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा था। थाना सन्ना में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस ने बताया कि 23 जून को ग्राम फूलझर में अनुविभागीय अधिकारी बगीचा द्वारा पी.डी.एस. चावल की हेरा-फेरी कर ट्रैक्टर से परिवहन किये जाने की सूचना देने पर मौके पर जाकर पाया गया कि सोल्ड ट्रैक्टर वाहन मालिक राजू एक्का के साथ वाहन चालक पारसनाथ राम के साथ राशन दुकान का कर्मचारी लोकनाथ राम को 13 प्लास्टिक बोरा में चावल कुल 684 किलोग्राम तथा 08 अन्य बोरी में कुल 400 किलोग्राम व एक बोरा में 50 किलो नमक कुल कीमती रू. 42670 रू. मिला। ट्रैक्टर वाहन मालिक राजू एक्का के द्वारा 03 क्विंटल 71 किलोग्राम चावल को शासकीय प्राथमिक शाला गुरगुरी में आबंटन चावल होना बताया गया है, स्कूल में शिक्षिका राजू एक्का की पत्नी है, स्कूल का चावल ले जाना बताया गया है, शेष ट्रैक्टर वाहन में लोड चावल सरपंच एवं राशन दुकान कर्मचारी लोकनाथ राम के द्वारा साफ-सफाई हेतु सरंपच देवंती भगत द्वारा अपने हॉलर मिल ग्राम गुरगुरी में ले जाना बताया गया है। मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों एवं वार्ड पंचों के द्वारा राशन दुकान संचालनकर्ता सरपंच देवंती भगत एवं सचिव उपनंद यादव द्वारा पी.डी.एस. खाद्य सामग्री की हेराफेरी करना पाये जाने पर प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026
- वार्ड 9 में चला स्वच्छता का ‘महाअभियान’, नगर को चमकाने उतरी पूरी टीम… - April 20, 2026

