बिग ब्रेकिंग: आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,4.3 तीव्रता का आया भूकंप…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में सोमवार को सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. 4.3 तीव्रता का भूकंप आने से धरती कांप उठी. अंबिकापुर में आए इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी. इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे.
अधिकृत जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है. इसकी गहराई 10 किमी थी. इस भूकंप की 82.44 लंबा था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

हालांकि 16 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे. तब अंबिकापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि अंबिकापुर से 138 किमी दूर आज दोपहर लगभग 15:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई में थी.
- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
