बाहुबली 3: क्या होगा महिष्मती सम्राज्य का भविष्य, भल्लालदेव के बाद किस संकट से निपटेंगे बाहुबली, क्या कहते हैँ डाइरेक्टर, पढ़िए हर अपडेट…..
साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की ‘बाहुबली द बिगनिंग’ और ‘बाहुबली पार्ट 2’ दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सफलता के झंडे गाड़ दिए थे और इसी फिल्म से एक्टर प्रभास को पैन इंडिया स्टार का तमगा भी हासिल हुआ।
इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके भव्य सेट, दमदार किरदार और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने दर्शकों के दिलों दिमाग में एक अलग छाप छोड़ी थी। अब जबकि कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि अभिनेता प्रभास और निर्देशक राजामौली ‘बाहुबली चैप्टर 3’ के लिए दोबारा हाथ मिला सकते हैं, तब से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं ‘बाहुबली चैप्टर 3’ को लेकर कहां तक पहुंची तैयारियां और क्या है इसस जुड़ी जरूरी अपडेट्स।

फिल्म बाहुबली पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों ही जबरदस्त हिट रहे थे, ऐसे में इसके तीसरे भाग या फिनाले को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। फिल्म बाहुबली को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इस पर विचार किया जा रहा है, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली के मेकर्स ने फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी को लेकर कहा था कि बाहुबली में अभी इतना स्कोप है कि इसमें एक और कहानी बुनी जा सकती है।

बाहुबली के दूसरे भाग में जहां अभिनेता प्रभास के अपोजिट देवसेना की भूमिका में जहां एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी नजर आईं थीं, वहीं ‘बाहुबली पार्ट 1’ में तमन्ना भाटिया ने उनके अपोजिट रोल प्ले किया था। अब जबकि तीसरा भाग बनाने के बात चल रही है तो फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के मुताबिक तीसरे भाग में भी तमन्ना भाटिया नजर आ सकती हैं, लेकिन अभी किसी भी तरह से आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।
बाहुबली का हर किरदार लोगों के जहन में बसा हुआ है, चाहें वह कटप्पा हो या शिवगामी देवी, या फिर भल्लालदेव। बाहुबली में जितना अहम नायक के रूप में प्रभास को दिखाया गया था उतना ही दमदार भल्लालदेव का किरदार भी था, जिसे अभिनेता राना दग्गुबती ने निभाया था। अब तीसरे भाग में भी दर्शक प्रभास की टक्कर किसी दमदार अभिनेता के साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि इस बात के बारे में चर्चा है कि कहानी को वहीं से बुना जाएगा, तो ऐसे में अगर किरदार भी वही होंगे तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
अभिनेता प्रभास की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ अगस्त में रिलीज होने के तैयार है, वहीं वह अभी फिल्म ‘सालार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके हाथ में ‘प्रोजेक्ट K’ (जिसका आधिकारिक नाम अभी स्पष्ट नहीं है) भी है। इसलिए फिल्म ‘बाहुबली 3’ को लेकर दर्शकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
