रायगढ़। शहर के एक प्रतिष्ठित डाक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अज्ञात व्यक्ति द्वार परिचितों से पैसे की मांग की जा रही है। दरअसल पूरा मामला रायगढ़ के प्रतिष्ठित डाक्टर प्रकाश चेतवानी से जुड़ा है। डॉ श्री चेतवानी ने बताया कि उनके मित्रों से उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि उनके फेसबुक आईडी के माध्यम से मदद के नाम पर पैसों की मांगी जा रही है। पोस्ट कर परेशानी का हवाला देते हुए रुपए की मांग की जा रही है। जब उन्होंने इसकी जांच की तो सही पाया। कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम से आईडी बनाकर इस प्रकार से रूपये की मांग कर रहे हैं।

डॉ चेतवानी ने बताया कि हो न हो फेसबुक आईडी हैक कर या फर्जी आईडी क्रिएट कर इस प्रकार का कृत्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी ने उनके फोटो और नाम से फर्जी आइडी बना ली है। वह लोगों को मैसेज करके पैसे मांग रहा है। उसके झांसे में आकर रुपये न दें। और लोगों से इस आईडी से ना जुड़ने की अपील की। उन्होने थाने में भी इसकी शिकायत भी दर्ज करायी है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके नाम से लोगों के पास वाटसएप नंबर पर मेसेज व फोन काल कर रूपए भी मांगे जा रहे हैं। उन्होंने सभी से सावधान रहने की अपील की है।




