छत्तीसगढ़: प्रेमी की मौत से दुखी लड़की ने तालाब मे कूदकर की आत्महत्या, आज शुबह की घटना…

रायपुर। प्रेमी की मौत से दुखी एक प्रेमिका ने मरीन ड्राइव तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका गांधी नगर की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतिका के परिजन मौके पर पहुंचे हुये है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की बताई जा रही है। शंकर नगर के गांधी नगर निवासी युवती तालाब में कुद गई। युवती को तालाब में कूदते लोगों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तेलीबांधा थाना पुलिस को दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचकर युवती को गहरे पानी से बाहर निकाला गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं कि युवती के प्रेमी की कुछ दिनों पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। प्रेमी की मौत से युवती काफी सदमे में थी। इधर पुलिस की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुत्री की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
