रायगढ़ : महानदी पुल के नीचे एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास बरामद थैले से आशंका है कि वह भिखारी होगा। यह घटना सारंगढ थाना क्षेत्र की है। चन्द्रपुर में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया, जब टिमरलगा रोड में महानदी पुल के नीचे 50 से 60 बरस के एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। हालांकि, शव में चोट के निशान नहीं थे फिर भी भीड़ लगने पर जब तरह-तरह की चर्चा होने लगी तो इसकी सूचना चन्द्रपुर थाने में दी गई तो घटना स्थल सारंगढ़ क्षेत्र होने पर वहां की पुलिस को जानकारी दी गई। सारंगढ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तो मृतक के पास एक थैला बरामद हुआ, जिसमें मैले कुचैले कुछ कपड़े थे। वर्दीधारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, मगर मृतक की पहचान नहीं हो पाई। ऐसे में शव को सारंगढ के हॉस्पिटल भेजते हुए शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। माना जा रहा है कि वह भिक्षुक होगा। सारंगढ पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
