रायगढ़। धरमजयगढ़ थानाक्षेत्र के कांटा डांड में आज पत्थलगांव जा रहे एक युवक को पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। वहीं इस दुर्घटना में बाईक चालक के कमर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में जबरदस्त चोटें आई जिसके बाद घायल युवक को डायल 112 की मदद से धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है, जबगा निवासी अरविंद बड़ा पिता सुंदर साय बड़ा आज अपने किसी काम से पत्थलगांव के लिए शॉर्टकट रास्ते से निकला था कि जैसे ही कांटा डांड के पास पहुंचा पीछे से एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे युवक अनियंत्रित होकर गिर गया वहीं घायल युवक को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को कोल कर बुलाया तो मौके पर आरक्षक सुरेश टोप्पो व चालक छोटू महंत पहुंचे जहां से घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आए जहां युवक का इलाज जारी है।

- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
