जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटकापुरी से चोरी का मामला सामने आया है। जहाँ अज्ञात चोरों ने घर को सुना पाकर घर के अंदर से जेवरात, नकदी, टीवी व अन्य सामान को चोरी कर लिए है। मकान मालिक की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई है।
शिकायतकर्ता इंदल पटेल ने पुलिस को बताया है कि वह पुटकापूरी का रहने वाला है जो वर्तमान में राजीव नगर रायगढ़ में रहकर गौरीशंकर रोड में सीट मेकर का कार्य करता है। जहां से वह अपने गांव पुटकापुरी आना जाना कर घर का देखभाल करता है।
पीड़ित ने बताया है कि वह 25 जून को पुटकापुरी आकर घर का देखरेख कर पुनः रायगढ़ चला गया था जो 27 जून को फिर अपनी पत्नी के साथ घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ मिला।
चोर ने घर पर रखे सामान सोना (सोना का हार सेट मंगल सुत्र कान का बाली,अंगुठी वगैरह)लगभग एक लाख रूपये, नगदी राशि पैतीस से चालीस हजार रूपये ,चांदी लगभग पन्द्रह हजार से बीस हजार रूपये ,गैस सिलेन्डर, बडा कढाई, पितल पराट,नया साडी 50 पिस उडिया कपटा 12 नग, चावाल 3 कट्टा, एल इ डी टीव्ही ,नया कम्बल ,बहुत सारा सामान घर से पार कर दिए थे।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




