रायगढ़: जिला कलेक्टर के जनदर्शन में आवेदक ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि मै लोमेश पटेल ग्राम पंचायत कोतासुरा का निवासी हुँ, मैने दिनांक 26/03/24 को ग्राम पंचायत कोतासुरा के साफ सफाई के नाम से फर्जी बिल आहरण मामले में शिकायत किया था जिसको लगभग तीन माह हो जाने के बावजूद आज दिनांक तक ना तो कोई कार्यवाही हुई नहीं आवेदक को सीईओ के पास जाने पर प्रतिवेदन मांगने पर बार-बार गुमराह कर घुमाया जाता है कभी बोलते हैं आवेदक को सूचना का अधिकार लगाना पड़ेगा ऐसे नहीं देते कभी बोलते हैं जिला पंचायत से मिलेगा कभी बोलते हैं सरपंच को नोटिस दिए हैं कारण बताओ उसके बाद दिया जाएगा कब बोलते हैं बार-बार शिकायत करोगे तो शिकायती प्रवृत्ति का हो बोलकर जिला पंचायत में रिपोर्ट बनाकर भेज देंगे की धमकी दिया जाता है। जब जांच हुआ तब जिनके खाते में पैसा गया है वह बोलने के लिए तैयार थे कि मैं कोई सफाई कार्य नहीं किया हूं फिर जांच अधिकारी उनका बयान तक नहीं लिया गया और सरपंच सचिव का खुद से जांच प्रतिवेदन में सीईओ बचाने के लिए और उनको मदद कर रहे,आवेदक को बार-बार घुमाया जा रहा है।
अतः प्रार्थी ने निवेदन किया है कि जल्द से जल्द दोषियों के ऊपर कार्यवाही कर भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सजा हो।


- एसपी सुनील शर्मा के सख्त एक्शन का बड़ा असर, 48 घंटे में गांजा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा 1.14 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त… - September 4, 2026
- ग्राम पंचायत कनकबीरा में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से संपन्न..जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत.. - September 4, 2026
- छत्तीसगढ़:21 सितंबर से कक्षा 1 से 12वीं की तिमाही परीक्षाएं, यहां देखें पूरा शेड्यूल… - September 4, 2026
