रायगढ़ । आंगनबाड़ी भी अब चोरों के निशाने पर है । बीती रात अज्ञात चोरों ने आंगनबाड़ी भवन का ताला तोड़ते हुए नौनिहालों के मध्यान्ह भोजन सामग्री समेत हजारों का माल उड़ा दिया। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तिऊर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टिकेश्वरी गबेल पति चूड़ामणि गबेल ( 29 वर्ष ) सोमवार दोपहर आंगनबाड़ी भवन बन्दकर अपने घर चली गई।

बुधवार सुबह टिकेश्वरी आंगनबाड़ी पहुंची तो पाया कि दरवाजे में लगा ताला संदिग्ध परिस्थितियों में टूटा था। भीतर जाने पर सामान बिखरे दिखा। किसी अनहोनी की आशंका होने पर टिकेश्वरी ने पूरे भवन का जायजा लिया तो खुलासा हुआ कि वहां रखा बोर मशीन, स्टार्टर, तार, 50 किलो चावल, 5 किलो दाल, आयरन सिरप, 70 पैकेट रेडी टू ईट, तेल, आईना, कंघी और साबुन तक को अज्ञात तत्व चोरी कर ले भागे थे। फिलहाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस भादंवि की धारा 457, 380 के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीबद्ध करते हुए संदेहियों की धरपकड़ कर रही है।
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
- कैसे निकाला जाता है कॉकरोच का दूध, क्यों है यह हेल्दी? - September 17, 2026
- गणपति बप्पा के लिए मोदक नहीं बना पाए तो केले के हलवा का लगाएं भोग, आसान है रेसिपी… - September 17, 2026
