रायगढ़ : सरिया को ऊपर चढ़ाने के दौरान बिजली तार की चपेट में आते ही बीवी – बच्चे चिपक गए । वहीं , परिवार को बचाने के चक्कर में घर के मुखिया की करंट से जान चली गई । यह हादसा सारंगढ के वार्ड क्रमांक 3 का है । पुलिस जांच कर रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतरी में रहने वाला श्रीराम साहू पिता राम कुबेर ( 42 वर्ष ) रोजी मजदूरी करता था । मंगलवार सुबह श्रीराम लोहे के सरिया को उठाकर ऊपर ले जा रहा था । इस दौरान छड़ के नीचे का हिस्सा झूलते हुए बिजली तार के सम्पर्क में आ गया । ऐसे में सरिया में करंट दौड़ते ही श्रीराम के बीवी और बच्चे उसमें चिपक गए । परिजनों को करंट प्रवाहित सरिया में चिपक कर छटपटाते देख बदहवास श्रीराम ने आनन-फानन में उन्हें खींचते हुए बचा जरूर लिया, मगर वह खुद उसमें जा चिपका और गंभीर हो गया। वहीं, महिला और बच्चों की चीख चीत्कार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके की नजाकत को भांप वहां विद्युत सप्लाई बंद करते हुए श्रीराम को तत्काल राधाकृष्ण हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने प्रारंभिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे की भनक लगते ही हरकत में आई पुलिस ने श्रीराम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजते हुए मर्ग कायम कर छानबीन में जुटी है ।
कूलर के करंट ने मासूम बच्ची की ली जान
सारंगढ़ से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम झारपाली में किशोर चन्द्रा की साढ़े 3 बरस की पुत्री कु. हर्षिता बीती रात खाट में सोई थी। इस बीच करवट बदलने पर उसका दाहिना हाथ करंट प्रवाहित कूलर के सम्पर्क में आ गया। नतीजतन, मासूम बच्ची की भी सांसों की लड़ियां असमय टूटकर बिखर गई।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
