कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में किसानों ने नोडल अधिकारी और शहकारी बैंक प्रबंधक को बुधवार को बंधक बनाया है। किसानों ने प्रबंधक पर पैसा गबन करने का आरोप लगाया है। किसान जिद्द पर अड़े है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वे अधिकारियों को बंधक बनाकर रखेंगे।

मामला लोहारा ब्लॉक का है।
बताया जा रहा है कि रंजीतपुर के समिति प्रबंधक सुभाष गुप्ता पर केसीसी के 80 लाख रुपए गबन करने का आरोप है। इसकी जांच के अधिकारी पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने नोडल अधिकारी और समिति प्रबंधक को बंधक बना लिया। किसानों का कहना है कि 13 गांव के 70 से अधिक किसानों का 80 लाख रुपए समिति प्रबंधक ने गबन किया है। किसान गबन किए गए राशि को किसानों के खाते में डालने की मांग कर रहे हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
