बिलासपुर—-सिटी कोतवाली पुलिस ने घर में व्यस्त कार्यक्रम के दौरान आलमारी से लाखों रूपयों की जेवर पार करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला आरोपी से चोरी किए गए सोने का हार, कान की कसौटी,इयर रिंग, मांगटीका कुल 12 तोला कीमती 6 लाख रूपयों का सामान बरामद किया है। महिला आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।
सिटी कोतवाली थानेदार से मिली जानकारी के अनुसार करबला निवनासी ज्योति देवांगन पति जितेन्द्र देवांगन ने लिखित शिकायत कर बताया कि 5 से 31 मई के बीच घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिश्तेदारों ने भी शिरकत किया। 27 मई को उसके कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा पाया गया। पतासाजी के दौरान जानकारी हुई कि आलमारी से सोने चांदी के जेवर को करीब 12 तोला सोना किसी ने पार कर दिया है।
रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक कप्तान पारूल माथुर के निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के निर्देश में छानबीन शुरू हुई। छानबीन के दौरान सीसीटीवी को खंगाला गया। संदेहियों की धरपकड़ और पूछताछ के बाद महिला आरोपी को धर दबोचा गया। महिला के पास से चोरी की कुल 6 लाख कीमती जेवर को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार के बाद आरोपी महिला को न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।

- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
