रायगढ़। जिले के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित भुईयापाली गांव में आज एक ग्रामीण ने अपने दो बच्चों को पानी में डूबोकर मारने के पश्चात स्वयं फांसी लगातार आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भिजवा दिया है। रायगढ़ पूर्वांचल के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम भुइँयापाली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्माही पिता ने अपने ही 2 मासूम बच्चों को पहले पानी मे डुबो कर मारा फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। गांव वालों ने इसकी खबर पुलिस को दी है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची है और शव को फांसी से निकालने के बाद दोनों मासूमो के शवों को भी निकाला गया। चक्रधर नगर थानेदार अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये रायगढ़ लाया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि मृत्य का सही कारण पता चल सके। जानकारी के अनुसार पिता का नाम नरेश गुप्ता जबकि 3 वर्षीया सिम्मी और 5 साल का शौर्य है। इस अप्रत्याशित अमानवीय घटना से पूर्वांचल में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि नरेश गुप्ता की पत्नी पिछले कुछ समय से बाहर रह रही है। वह किन वजहों से बाहर रह रही है, इस बात की जानकारी नही लग सकी है। वहीं इस मामले में रायगढ़ सीएसपी दीपक मिश्रा ने मीडिया से बात चीत में कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। कि बच्चों की डूबने से मौत हुई है या डुबोया गया है। अभी पक्के तौर पर कहा नहीं जा सकता कि पिता का हाथ है। बहरहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिये तहकीकात कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
