रायगढ़। घटना केलो विहार की है, चक्रधर नगर पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जेपी निषाद ने लिखा है कि उनका कुछ महीने पहले रायगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर हो गया था। केलो विहार में उनका मकान है। जहां उनका परिवार रहता है। बीते 23 जून को परिवार के सभी लोग एक महीने के लिए बिलासपुर गए थे।

इसी बीच 29 जून की बिलासपुर में पदस्थ एएसआई का किसी न्यायिक काम से रायगढ़ कोर्ट में आना हुआ था। कोर्ट में काम खत्म होने के बाद एएसआई जेपी निषाद अपने साथी भीष्म पटेल और अरुण डननसेना के साथ रायगढ़ के केलो विहार वाले अपने मकान पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि बाहर का महाराजा गेट का ताला तो बंद था। लेकिन मेन गेट का ताला टूटा था और गेट भी थोडा खुला था। जब उन्होंने अन्दर जाकर देखा तो बेडरूम व कीचन का ताला भी टूटा हुआ था। सभी कमरो मे सभी सामान अस्त व्यस्त बिखरा था। बेडरूम के आलमारी लाकर खुला था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और कैश चुरा लिए थे।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
अपने आवेदन उन्होंने यह भी बताया है कि उन्होंने अपने पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। जिसमे सीसीटीवी जांच में एक स्कूटी वाला और एक बाइक वाला घर की रेकी करते हुए दिखाई दे रहे थे और उसी रात सीसीटीवी फुटेज में रात 1:20 पर वही दोनों संदिग्ध व्यक्ति उनके घर के पास टहलते हुए दिखाई दिए और रात 2:08 पर वे लोग मकान से बाहर जाते हुए भी सीसीटीवी में दिखे हैं।
फिलहाल पीडीत एएसआई की शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
सूने मकान चोरों का निशाना
पिछले कुछ महीनों की घटनाओं पर प्रकाश डाला जाए तो सूने मकानों पर चोरों ने ज्यादातर सेंधमारी की है। जो भी हो इनका नेटवर्क बड़ा स्ट्रांग है, घर खाली होने की सूचना इन्हें मिल ही जाती है और यह अपना बड़ा काम करके निकल जाते हैं। अब तो आलम यह है कि इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है। हाल की दो घटनाएं इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। चोर पुलिस के इस खेल में फिलहाल रायगढ़ पुलिस इन चोरों से काफी पीछे दिखाई दे रही है।
- सरिया समीक्षा बैठक में सचिव के ‘अशोभनीय कृत्य’ से हड़कंप..महिला एसडीएम के सामने मर्यादा लांघने का आरोप, सचिव को नोटिस!प्रशासनिक मर्यादा तार-तार!बरमकेला जनपद ने 48 घंटे में मांगा जवाब..बैठक से नदारद रहने वाले 3 अन्य पंचायत सचिवों की भी प्रशासनिक घेराबंदी.. - June 13, 2026
- सारंगढ़ :गरीबों की शादी में ‘डाका’..!सारंगढ़ महिला बाल विकास विभाग में 15 लाख की ‘चाशनी’…बिना कोटेशन चहेतों को रेवड़ी..कन्या विवाह योजना को निगल गई कमीशनखोरी…कार्रवाई के डर से नेताओं की परिक्रमा कर रहे ‘साहब’? - June 13, 2026
- बारिश में जामुन के स्वास्थ्य लाभ: जानें कैसे यह फल आपकी सेहत को सुधारता है - June 13, 2026

